महिला ने खाया जहरीला पदार्थ अस्पताल में भर्ती

अनूपपुर: जिले के कोतमा क्षेत्र में जमगाँव में एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, सूचना प्राप्ति पर कोतमा थाना क्षेत्र में तैनात डायल- 112/100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

स्टाफ आरक्षक महेश साहू एवं पायलेट वीरेंद्र कुमार ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। जवानों ने पीड़ित महिला को एफ आर व्ही वाहन से परिजन के साथ ले जाकर शासकीय अस्पताल कोतमा अस्पताल में भर्ती करवाया जहाँ पीड़ित महिला का उपचार किया जा रहा है ।

Next Post

भरत नगर में अवैध रूप से लगाई हुई फेंसिंग तोड़ी

Wed Apr 9 , 2025
भोपाल। नगर निगम जोन क्रमांक 6 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 48, भरत नगर में लव्डेल स्कूल की बाउंड्री वॉल से सटी अवैध फेंसिंग को नगर निगम के अतिक्रमण निरोधी दस्ते ने जेसीबी मशीन की सहायता से हटा दिया। इसके साथ ही, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर व्यापक […]

You May Like