भरत नगर में अवैध रूप से लगाई हुई फेंसिंग तोड़ी

भोपाल। नगर निगम जोन क्रमांक 6 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 48, भरत नगर में लव्डेल स्कूल की बाउंड्री वॉल से सटी अवैध फेंसिंग को नगर निगम के अतिक्रमण निरोधी दस्ते ने जेसीबी मशीन की सहायता से हटा दिया। इसके साथ ही, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर व्यापक सफाई अभियान चलाया, जिससे क्षेत्र में व्याप्त गंदगी और अतिक्रमण से निजात मिली। स्थानीय निवासियों ने कई बार नगर निगम और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से इस अतिक्रमण को हटाने की गुहार लगाई थी। उनकी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए, नगर निगम प्रशासन ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करने का निर्णय लिया।

इनका कहना है

नगर निगम नागरिकों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है और सार्वजनिक भूमि पर किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह कार्रवाई केवल एक शुरुआत है और जोन के अन्य क्षेत्रों में भी इस प्रकार के अतिक्रमणों को हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा

-शैलेन्द्र सिंह भदौरिया, अतिक्रमण दस्ता प्रमुख, नगर निगम भोपाल

 

Next Post

जेपी अस्पताल में जल संकट, 1700 मरीज़ों के सैंपल जाँच के लिए अटके

Wed Apr 9 , 2025
भोपाल। जेपी अस्पताल में जल संकट काफी बढ़ गया है,जिसका असर अस्पताल में भर्ती मरीज़ों पर पड़ रहा है,वही अस्पताल की पैथोलॉजी में खून की जाँच बंद पड़ी है.और इन जांचों के बंद होने के पीछे का कारण भी पानी ही हैं.दरअसल जेपी अस्पताल की पैथोलॉजी में खून की जांच […]

You May Like