मुंबई, AI में समय के साथ कई बदलाव आते ही रहते है, लेकिन इस बार AI की दुनिया में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। OpenAI ने ChatGPT के विज्ञापन मॉडल का विस्तार कर दिया है।
AI में समय के साथ कई बदलाव आते ही रहते है, लेकिन इस बार AI की दुनिया में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। बता दें कि OpenAI ने ChatGPT के विज्ञापन मॉडल का विस्तार कर दिया है। जिसके बाद अब चुनिंदा बाजारों में Free और Go प्लान इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को ChatGPT के जवाब के नीचे Sponsored Ads दिखाई दे सकते हैं। वहीं इसको लेकर OpenAI ने ताया है कि विज्ञापन ChatGPT के मूल जवाब से अलग और स्पष्ट रूप से लेबल किए जाएंगे।
वहीं कंपनी का कहना है कि इसका मकसद फ्री और कम कीमत वाले प्लान को सपोर्ट करना और AI सेवा में निवेश जारी रखना है। लेकिन बता दें कि अभी भारत में विज्ञापनों के विस्तार को लेकर यूजर्स के बीच सबसे बड़ा सवाल प्राइवेसी और AI के जवाबों की निष्पक्षता को लेकर है। वहीं OpenAI ने इन दोनों मुद्दों पर अपनी स्थिति साफ की है।
ChatGPT के जवाब के नीचे दिखेंगे Sponsored Ads
OpenAI ने जानकारी में बताया है कि विज्ञापन ChatGPT के उत्तर के बिल्कुल नीचे दिखाई दे सकते हैं और उन पर Sponsored लेबल होगा। वहीं इन्हें AI द्वारा तैयार किए गए जवाब से विजुअली अलग रखा जाएगा ताकि यूजर को यह भ्रम न हो कि विज्ञापन स्वयं ChatGPT की सिफारिश पर आए है। वहीं विज्ञापन दिखाने के लिए सिस्टम बातचीत के संदर्भ और यूजर के इरादे जैसे संकेतों को देख सकता है। जिसका सीधा मतलब है कि अगर कोई व्यक्ति किसी प्रोडक्ट कैटेगरी को लेकर विकल्प तलाश रहा है तो उससे संबंधित विज्ञापन दिखने की संभावना हो सकती है।
क्या पैसे देने वाले ब्रांड्स के हिसाब से बदलेगा ChatGPT का जवाब?
वहीं इस जानकारी के सामने आने के बाद से लोगों के मन में यह सवाल चल रहा है कि विज्ञापन किस आधार पर दिखाए जाएगे। इसको लेकर OpenAI का कहना है कि विज्ञापनदाता ChatGPT के जवाबों को प्रभावित, रैंक या बदल नहीं सकते। विज्ञापन सिस्टम और चैट मॉडल को अलग रखा गया है। वहीं कंपनी के मुताबिक जवाब इस आधार पर तैयार होते रहेंगे कि यूजर के लिए सबसे उपयोगी जानकारी क्या है न कि कौन-सा ब्रांड विज्ञापन दे रहा है। इसका मतलब यह भी है कि किसी Sponsored Ad का दिखना उस ब्रांड के प्रति OpenAI की सिफारिश या समर्थन नहीं माना जाना चाहिए।
आपकी चैट और निजी जानकारी विज्ञापनदाताओं तक नहीं जाएगी
इसके साथ ही प्राइवेसी को लेकर OpenAI का कहना है कि विज्ञापनदाताओं को यूजर्स की चैट, चैट हिस्ट्री, मेमोरी या निजी जानकारी तक पहुंच नहीं दी जाती है। वहीं विज्ञापनदाताओं को कैंपेन की परफॉर्मेंस से जुड़ा समेकित डेटा, जैसे व्यूज या क्लिक की संख्या मिल सकता है। वहीं यूजर्स के लिए विज्ञापन कंट्रोल करने के विकल्प भी उपलब्ध किए गए हैं। जिसमें Free प्लान पर यूजर Ads-Free अनुभव चुन सकता है हालांकि इसके साथ कम उपयोग सीमा और कुछ फीचर्स की सीमाएं लागू हो सकती हैं। Plus, Pro, Business, Enterprise और Edu प्लान पर विज्ञापन नहीं दिखाए जाते।
छोटे कारोबारियों के लिए भी खुला Ads Manager
OpenAI ने विज्ञापनदाताओं के लिए ChatGPT Ads Manager भी उपलब्ध कराया है। वहीं भारत में कैंपेन का न्यूनतम दैनिक बजट फिलहाल ₹725 है। इसमें बिजनेस अपना कैंपेन, बजट और लक्ष्य सेट कर सकते हैं तथा विज्ञापन की परफॉर्मेंस मॉनिटर कर सकते हैं। ऐसे में ChatGPT का विज्ञापन मॉडल सिर्फ बड़ी कंपनियों तक सीमित रहने के बजाय छोटे और मध्यम कारोबारों के लिए भी नया डिजिटल मार्केटिंग चैनल बन सकता है।
