जबलपुर: दीपावली एवं छठपूजा की तैयारियों को लेकर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू व निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश पर शहर भर में तेजगति से पैंचवर्क के कार्य कराये जा रहे हैं। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने बताया कि बारिश में क्षतिग्रस्त सभी प्रमुख सड़कों की मरम्मत का कार्य तेजी से उच्चगुणवत्ता के साथ कराया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि सिविल लाइन, सांई मंदिर, इलाहाबद बैंक चौराहा, के साथ-साथ अन्य संभागों के अंतर्गत मशीनरी संशाधन लगाकर पैंचवर्क के कार्य कराये जा रहे हैं। महापौर एवं निगमायुक्त ने लोककर्म विभाग के सभी मुख्यालय स्तर एवं संभाग स्तर के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पैंचवर्क के कार्यो में और अधिक तेजी लाएं और त्यौहारों के पूर्व हरहाल में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराई जाये, ताकि नागरिक सुरक्षित तरीके से शहर में आवागमन करें।
सिविल लाइन इलाके में जारी है पेंचवर्क
पैंचवर्क के कार्यो की प्रगति की जानकारी देते हुए अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री शैलेन्द्र मिश्रा ने बताया कि संभाग क्रमांक 11 के अंतर्गत सिविल लाइन स्थित होमगार्ड ऑफिस के सामने एवं अन्य संभागों में त्यौहारों को देखते हुए पैंचवर्क के कार्य निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराये जा रहे हैं। पैंचवर्क के कार्यो पर लगातार निगरानी भी की जा रही है और कार्यो में गति प्रदान करने टीम के सदस्यों को सही दिशा निर्देश भी प्रदान किये जा रहे हैं, जिसके कारण कार्यो में तेजी आई हैं।
