
भोपाल। विसबल दक्षिणी जोन क्रीड़ा प्रतियोगिता-2025 का आयोजन 16 से 19 जून तक 7वीं वाहिनी विसबल भोपाल द्वारा सफलतापूर्वक कराया गया। इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में 09 टीमों ने 29 खेलों में भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक चंचल शेखर रहे। 339 खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट में भाग लिया। प्रतियोगिता में 64 स्वर्ण, 64 रजत और 77 कांस्य पदक वितरित किए गए। 7वीं वाहिनी भोपाल ने ओवरऑल टीम चैंपियनशिप में प्रथम स्थान हासिल किया।
मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि यह पुलिस बल की खेल नीति और खिलाड़ियों की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने जो खेलेगा वही खिलेगा का संदेश दिया। इस अवसर पर अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। आयोजन के अंत में सेनानी हितेश चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
