गद्दे के गोदाम में भीषण आगजनी ईलाके में लपटें देखकर सहमें लोग 

भोपाल। अशोका गार्डन थाना के पास 80 फीट रोड पर एक व्यापारी के गद्दे के गोदाम में मंगलवार को आगजनी की घटना से हडकंप मच गया. आग की तेज लपटों को देखकर घटना स्थल के आस-पास के रहवासी क्षेत्रों में लोग सहम गए. भीषण आगजनी के चलते इस दौरान सड़क पर ट्रैफिक जाम की स्थिति भी देर तक बनी रही. आग को बुझाने के लिए 4 सब स्टेशनों की दमकलें पहुंची और भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

मिली जानकारी के अनुसार थाने से कुछ ही दूर पर स्थित गद्दे के गोदाम में भीषण आगजनी की घटना हो गई है. आग लगते ही पूरे इलाके में हड़कंप का महौल बन गया. गोदाम में लगी आग से तेज लपटें और घना धुआं दूर तक मडराता नजर आया. हादसे के चलते मुख्य सड़क पर देर तक ट्रैफिक जाम रहा. गोदाम में रखे लाखों रुपए के गद्दे और फोम जलकर खाक हो गए. लोगों ने बताया कि दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और बहुत देर के बाद भीषण आगजनी पर काबू पाया गया. गोदाम में किन कारणों से आग लगी इसकी जांच की जा रही है.

Next Post

सिंहस्थ मेला क्षेत्र के विकास के लिए किसानों की भावना और उनकी सहमति के अनुसार होंगी गतिविधियां

Tue Nov 18 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि यह सौभाग्य का विषय है कि इस बार उज्जैन में भव्य, दिव्य और विश्व स्तरीय सिंहस्थ: 2028 मेले का आयोजन किया जाएगा। राज्य सरकार इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पर गंभीरता के साथ कार्य कर रही है। अब उज्जैन सिर्फ हमारा […]

You May Like