चलती गाड़ियों पर शराब पार्टी, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में

इंदौर. शहर में ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्ती के बीच कुछ युवाओं का कानून को खुलेआम चुनौती देने वाला वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवक युवतियां चलती गाड़ियों पर शराब पीते नजर आ रहे हैं.

वायरल हो रहा यह वीडियो बापट चौराहे के आसपास का है, जहां एक बुलेट और एक एक्टिवा पर सवार युवक युवतियां हाथ में बीयर की बोतल और सिगरेट लेकर चलते वाहन पर ही शराब का सेवन कर रहे हैं. इस दौरान वे ट्रैफिक नियमों की भी अनदेखी करते दिख रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. एडीसीपी अमरेंद्र सिंह का कहना है कि वाहनों के नंबर के आधार पर संबंधित युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

बैंक से निकले शिक्षक को बनाया निशाना, महिला-पुरुष गैंग ने सवा चार लाख उड़ाए

Wed Jun 17 , 2026
इंदौर. ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय महिला पुरुषों की गैंग ने एक बार फिर बैंक से पैसे निकालने वाले व्यक्ति को निशाना बनाकर लाखों रुपए पार कर दिए. ताजा मामला सांवेर क्षेत्र के गुरान गांव का है, जहां एक शिक्षक से सवा चार लाख रुपए चोरी कर लिए. जानकारी के मुताबिक […]

You May Like