
बाग, जिस प्रकार से आजकल के युवाओं में नशे का जो फेसन चल रहा है । ओर हर कोई इसकी लत का आदि भी हो रहा है । युवा पीड़ी को नशे के जाल से बचाने के लिए पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर प्रदेश भर में आपरेशन 2,0 चलाया जा रहा है । इसी अभियान के अंतर्गत धार जिला पुलिस कप्तान ने भी धार जिले के समस्त थानों को निर्देश दिए की अभियान जोरो पर चलाया जाए एवं युवा छात्र छात्राओं को जागरुक किया जाए इसी संदर्भ में दिनांक 18.07.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय धार के निर्देशानुसार शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाग में छात्राओं को पुलिस थाना बाग स्टॉप के द्वारा मध्यप्रदेश शासन के द्वारा चलाए जा रहे “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित के दौरान बच्चों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्परिणामों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई तथा उन्हें नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई इस अभियान में 300 से अधिक छात्राएं उपस्थित रही इस दौरान सभी स्कली छात्राओं को बताया गया की नशे के विभिन्न रुप होते हैं और उसके मानसिक शारीरिक, सामाजिक,व आर्थिक नुकसानों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया साथ ही पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को आगाह करते हुए कहा की आज के दौर में युवाओं विभिन्न तरीकों से नशे की और आकृषित की कोशिश की जाती हे हमें किसी के बहकावे में नहीं आना है । ओर एसा लगे तो ऐसे लोगों से भी दुरी बनाए मगर अपनी आदतों को ना बिगाड़े नशा बुरी चीज हे जिससे शरीर का भी नाश और परिवार का भी नाश होता है । आप भारत का अगला भविष्य हो इसलिए आपका भविष्य सुरक्षित रहना चाहिए ओर अपने आपको किसी भी प्रकार के नशे से बहुत दुर रहना हे एवं अपने आसपास घर परिवार वालों को भी जागरुक करना है ।
