
इंदौर। लंबे इंतजार के बाद सोमवार दोपहर बाद शहर में अचानक जोरदार बारिश शुरू हो गई। कुछ ही देर में बारिश ने तेज रफ्तार पकड़ ली और देखते ही देखते शहर की कई सड़कों पर पानी बहने लगा।
कई दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे लोगों के चेहरे पर खुशी नजर आई। बारिश नहीं होने से लोगों में चिंता बढ़ने लगी थी, लेकिन सोमवार की तेज बारिश ने कुछ राहत दी। कई स्थानों पर सड़कें पानी से लबालब हो गईं और वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
