दमोह: जिले के मडियादो थाना क्षेत्र अंतर्गत पाठा ग्राम पंचायत के बहेलिया टोला से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय एक युवक ने मानसिक तनाव या अज्ञात कारणों के चलते खुद का गुप्तांग काट लिया।
गंभीर हालत में परिजनों ने उसे तत्काल मडियादो अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार जारी है। युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों में घटना को लेकर हैरानी का माहौल है।
