पाकिस्तान में सियासी जंग तेज, इमरान खान ने किया चौंकाने वाला दावा

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और तहरीक-ए-इंसाफ के संस्थापक इमरान खान ने बुधवार को सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर पर तीखा हमला बोला है।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के संरक्षक इमरान खान ने बुधवार को सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर पर कड़ा प्रहार किया। इमरान ने मुनीर को “सत्ता का लालची” बताते हुए आरोप लगाते हुए कहा कि वह देश में “सबसे बदतर किस्म की तानाशाही” थोप रहे हैं।

लगभग दो वर्षों से कई मामलों में जेल की सजा काट रहे 72 वर्षीय इमरान खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर असीम मुनीर पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने लिखा कि “जनरल असीम मुनीर सत्ता की भूख में इतने अंधे हो चुके हैं कि पाकिस्तान में लोकतंत्र को पूरी तरह रौंद दिया है और तानाशाही की हद पार कर दी है। न तो उनके भीतर नैतिक मूल्यों की समझ है और न ही इस्लामी सिद्धांतों की।”

Next Post

वर्ल्ड की दूसरी बड़ी इकोनॉमी की राह पर भारत

Thu Aug 28 , 2025
आईएमएफ के अनुमानों पर आधारित ईवाई रिपोर्ट के अनुसार, भारत की अर्थव्यवस्था 2030 तक 20.7 ट्रिलियन डॉलर (पीपीपी के संदर्भ में) तक पहुंच सकती है, जो अमेरिका, चीन और जर्मनी से बेहतर है। क्रय शक्ति समता (पीपीपी) में भारत 2038 तक दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। […]

You May Like