शराबी पति ने पत्नी- साले को किया घायल, जहर पीकर मौत को गले लगाया

शहडोल: पत्नी मायके गई तो नाराज होकर पति अपने ससुराल पहुंच गया, और धारदार हथियार के साथ अपने जेब में जहर की एक सीसी भी साथ ले गया। ससुराल पहुंचने पर उसने इन सभी चीजों को पहले छुपा दी। रात का वक्त था, पति जब घर आया तो पत्नी ने खाना निकाल कर पति को दिया, जब सब सो गए तो शराबी पति रात में उठकर पत्नी पर तलवार से हमला करने लगा, हो हल्ला सुन बीच बचाव करने आया साला भी इस घटना में घायल हुआ है।

तेज आवाज सुन आस पड़ोस व परिवार के अन्य सदस्य जागे और घायल पत्नी एवं साले को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, इधर आरोपी पति ने जेब में रखी जहर की बोतल पी ली और मौत को गले लगा लिया। घटना ब्यौहारी थाना क्षेत्र के चरका गांव की है। पुलिस के अनुसार संजू उर्फ मनोज कहार ब्यौहारी के कुमारिया गांव का रहने वाला है।

पति पत्नि के बीच हुए विवाद के बाद पत्नी अपने माइके दो बच्चों के साथ चरका आ गई थी। पुलिस के अनुसार मनोज घटना दिनांक को ससुराल शराब के नशे में पहुंचा तो पत्नी ने उसे खाना निकाल कर दिया, और सब सोने चले गए।रात तकरीबन दो बजे आरोपी संजू उर्फ मनोज जगा और उसने घर के बाहर छुपाई तलवार निकाल कर सो रही पत्नी के पर हमला कर दिया।

परिजनों के अनुसार संजू उर्फ मनोज अपनी पत्नी से रोज विवाद करता था और उससे मारपीट करता था।जिससे परेशान होकर महिला अपने मायके आ गई थी,। परिजनों के अनुसार बच्चों के सामने पति ने अपने पत्नी और साले पर तलवार से हमला किया था। थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मनोज जिसने जहर खाकर अपनी जान दी है। उसने अपनी पत्नी और साले को घायल किया था। तलवार जप्त की गई है।

Next Post

गणेश प्रतिमाओं के विसर्जित होने की कलेक्टर देर रात तक कलेक्ट्रेट में बैठकर लेते रहे जानकारी

Sun Sep 7 , 2025
दमोह:जिले के कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर शहर सहित जिले के हटा,पथरिया और तेंदूखेड़ा क्षेत्र में श्री गणेश प्रतिमा विसर्जित हो रही है जो पथरिया, हटा, तेंदूखेड़ा में लगभग शांतिपूर्ण तरीके से गणेश प्रतिमाएं विसर्जन हो गई है.जिनकी जानकारी चारों एसडीएम, तहसीलदारों से लगातार ले रहे हैं. अब सिर्फ दमोह शहर, […]

You May Like