इंदौर: हिंदी पखवाड़ा 2026 के तहत इंदौर में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में रेलवे कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर हिंदी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और रचनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया. इंदौर क्षेत्र अधिकारी के कक्ष के समीप स्थित विशेष अतिथि कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ कोचिंग डिपो अधिकारी, क्षेत्र अधिकारी एवं अध्यक्ष, स्टेशन राजभाषा कार्यान्वयन समिति सहित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे.
राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार और संवर्द्धन के उद्देश्य से निबंध लेखन, टिप्पण एवं प्रारूप लेखन तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं. इनमें इंदौर, डॉ. अंबेडकर नगर, मांगलियागांव और बरलाई स्टेशन के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. निबंध लेखन में आयुषी शर्मा ने पहला, संतोष कुमार मिश्र ने दूसरा और भावना चौधरी ने तीसरा स्थान हासिल किया. टिप्पण एवं प्रारूप लेखन में आयुषी शर्मा प्रथम, आकाश धनेश्वर द्वितीय और स्नेहा धनोदकर तृतीय रहीं. वहीं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आकाश धनेश्वर ने प्रथम, धीरज कुमार वर्मा ने द्वितीय और चंद्रशेखर जायसवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. कार्यक्रम ने हिंदी के प्रति कर्मचारियों की रुचि और सहभागिता को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
