आंध्रप्रदेश से शांति का संदेश लेकर मीर अब्दुल गफूर हाथ ठेले से 6 राज्यों की कर रहे यात्रा

पानसेमल। यूं तो अपने शौक और अलग अलग स्थानों पर घूमने की इच्छा सभी को रहती है,लेकिन देश ओर दुनिया में शांति के लिए अपना परिवार छोड़कर समय निकालकर यात्रा करने वाले कुछ अलग ही पहचान बनाते हैं ऐसे ही एक शख्स मीर अब्दुल गफूर अपनी 6 राज्यों की यात्रा कर रहे हैं। 52 वर्षीय मीर पेशे से चाट सेंटर चलाते हैं।वे पुंगनूर आंध्र प्रदेश से 21 जनवरी 2026 से यात्रा उन्होंने यात्रा की शुरुआत की। अपने साथ हाथ ठेला लेकर चल रहे हैं वे आंध्रप्रदेश से राजस्थान तक 6 राज्यों की यात्रा करेगे।सोमवार को अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि देश में कुछ लोग धर्म को बदनाम कर रहे हैं जबकि कोई भी धर्म बुरा नहीं होता,भावनाएं बुरी होती है।सबसे ज्यादा सम्मान माता-पिता एवं देश का करते हैं।बचपन से वे देखते आए हैं कि देश में प्रेम और भाईचारा बना हुआ है इसी से प्रेरित होकर उन्होंने अपनी यात्रा शुरू की है।पानसेमल नगर में आगमन पर उनका नगर पटेल संजीव सावले,मगन मराठे,दिलीप राव शितोले,मोंटा खेड़कर,सदर रफीक राठौड़,पूर्व सदर सरफराज कुरैशी,योगेश शर्मा,धर्मेंद्र सूर्यवंशी एवं नगरवासियों ने पुष्पहार तथा भगवा दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।

Next Post

फॉक्सवैगन ब्रांड श्रीलंका पहुंचा, पुणे में बनी कारें होंगी निर्यात

Mon Jun 1 , 2026
नयी दिल्ली, 01 जून (वार्ता) स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया ने सोमवार को श्रीलंका में फॉक्सवैगन ब्रांड के प्रवेश की घोषणा की। पड़ोसी देश में वितरण के लिए उसने कॉन्टिनेंटल कार्स एंड कमर्शियल्स लिमिटेड के साथ साझेदारी की है। शुरुआती चरण में कंपनी श्रीलंका में फॉक्सवैगन टाइगुन और वर्टस सेडान उतारेगी। […]

You May Like