रीवा:निगमायुक्त अक्षत जैन ने टीएल बैठक ली. जिसमें वसूली, सडक़ सफाई आदि की समीक्षा की.निगमायुक्त ने दीपावली से पहले शहर में व्यापक एवं निरंतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि दीपावली पर्व के दौरान शहरवासियों एवं बाहर से आने वाले नागरिकों को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित शहर का संदेश मिलना चाहिए. उन्होंने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों, प्रमुख मार्गों, पार्कों तथा अधिक आवागमन वाले व्यस्त मार्केट क्षेत्रों में विशेष सफाई व्यवस्था निरंतर बनाए रखने के निर्देश दिए. उन्होंने पार्किंग क्षेत्रों में ठेले, गुमटियां एवं अन्य अस्थायी दुकानें संचालित न होने देने के निर्देश दिए.
निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान निगमायुक्त ने डीएलपी अवधि में चल रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए. उन्होंने डीएलपी अवधि के कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए. साथ ही डीएलपी अवधि में होने के बावजूद खराब हुई सडक़ों की मरम्मत नहीं करने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने, आवश्यकतानुसार उनकी जमानत राशि राजसात करने तथा लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए. इसके साथ ही उन्होने सम्पत्तिकर वसूली के लिये भी अधिकारियों को निर्देशित किया
