एमडी ड्रग्स तस्करी में एक और आरोपी गिरफ्तार, हत्या के प्रयास का भी केस दर्ज

इंदौर:एमडी ड्रग्स तस्करी के मामले में क्राइम ब्रांच ने जांच आगे बढ़ाते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. पूर्व में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ और जांच में सामने आए नाम के आधार पर आजाद नगर के युवक को पकड़ा है. उसके खिलाफ पहले से हत्या के प्रयास और बलवा जैसे गंभीर मामले भी दर्ज हैं.मामला 25 अगस्त 2026 का है, उस दिन क्राइम ब्रांच ने डीआरपी लाइन अस्पताल के सामने शांतिपथ रोड पर घेराबंदी कर फैजान पठान उर्फ बारीक को पकड़ा था. उसके पास से 52.71 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई थी, जिसकी कीमत करीब 5 लाख 20 हजार रुपए बताई गई थी.

इस मामले में इरशाद उर्फ भय्यू को भी गिरफ्तार किया था. दोनों आरोपियों से पूछताछ और मामले की आगे की जांच में आजाद नगर निवासी मोहम्मद अरबाज उर्फ छोटू उम्र 29 साल की भूमिका सामने आई थी. इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया. मामले में उसके खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट की धाराएं जोड़ी गई हैं.

जांच में सामने आया है कि अरबाज छठी कक्षा तक पढ़ा है और अपने चाचा मोहम्मद शाहिद के साथ ऑटो डील का काम करता है. उसके खिलाफ वर्ष 2023 में तुकोगंज थाने में हत्या के प्रयास, बलवा, मारपीट और आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज हुआ था. डीसीपी क्राइम राजेश त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से एमडी ड्रग्स की मूल सप्लाई चेन, नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और खरीदारों के संबंध में पूछताछ की जा रही है. मामले में बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच जारी है.

Next Post

बिहार को मिलेगा पहला टेक पार्क, पटना में बनेंगे 3,331 फ्लैट; 40 हजार रोजगार के अवसर

Tue Nov 3 , 2026
नई दिल्ली। बिहार की राजधानी पटना में शहरी विकास और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए बड़ी पहल की जा रही है। बिहार सरकार और एनबीसीसी (इंडिया लिमिटेड) के बीच चार प्रमुख पुनर्विकास परियोजनाओं को लेकर समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इन परियोजनाओं के तहत बिहार का पहला […]

You May Like