भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला

विशाखपत्तनम 21 दिसंबर (वार्ता) भारतीय महिला टीम ने रविवार को पहले टी-20 मैच में टॉस जीतकर श्रीलंका की महिला टीम के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
आज यहां भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद हरमनप्रीत कौर ने कहा ओस पड़ेगी, इसलिए हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं। हमारी टीम में एक नई खिलाड़ी है, वैष्णवी खेल रही है। बाकी सभी पुराने खिलाड़ी हैं। यह हमारे लिए एक नई सीरीज है, एक नया प्रारूप है। हम हमेशा निडर क्रिकेट खेलने की बात करते हैं, और हम वही करना चाहते हैं।
वहीं श्रीलंका महिला टीम की कप्तान चामरी अटापट्टू ने कहा कि हमारी तैयारी अच्छी है। पिछले दो दिनों में हमें मौसम की वजह से थोड़ी परेशानी हुई, लेकिन सब ठीक है। हमारी टीम में छह या सात युवा खिलाड़ी खेल हैं, इसलिए उम्मीद है कि वे इस मौके का फायदा उठाएंगे। हमारी टीम अच्छी है और हम अपनी योजनाओं पर टिके हुए हैं।
दोनों टीमें इस प्रकार है:-
भारतीय महिला एकादश:- स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, वैष्णवी शर्मा और एन श्री चराणी।
श्रीलंका महिला एकादश:- चामरी अटाट्टू (कप्तान), हासिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, विशमी गुणरत्ने, 5 नीलाक्षिका सिल्वा, कौशिनी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), कविशा दिलहारी, मल्की मदारा, इनोका राणावीरा, काव्या कविंदी और शशिनी गिम्हानी।

Next Post

महिला यात्री ने ट्रेन में दिया बेटी को जन्म

Sun Dec 21 , 2025
रतलाम। रेल में यात्रा के दौरान एक महिला यात्री को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इससे ट्रेन में हड़कंप की स्थिति बन गई। महिला यात्री गाड़ी संख्या 20941 (बांद्रा गाज़ीपुर सिटी एक्सप्रेस) ट्रेन में सवार उत्तर प्रदेश तक की यात्रा कर रही थी। गुजरात के वासी से यात्रा के लिए […]

You May Like