52 किलो गांजा समेत दो वाहन जब्त
जबलपुर: कुंडम पुलिस ने शहपुरा रोड में घेराबंदी करते हुए छत्तीसढ़ के गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया हैं जिनके कब्जे से 52 किलो 337 ग्राम गांजा समेत दो वाहनोंं को जब्त किया है।
पुलिस के मुताबिक शहपुरा से कुंडम होते हुए जा रही एक्सयूवी वाहन क्रमांक यूपी 16 एफए 7910 और कार क्रमांक सीजी 04 एससी 5049 को शहपुरा रोड में चेकिंग प्वाइंट पर रोका गया। सर्चिंग के दौरान दोनों गाडियों में संयुक्त रुप से गांजा मादक पदार्थ कुल 52 पैकेट पाए गए।
कुल 52 किलो 337 ग्राम गांजा मिला। पुलिस ने कारों में सवार विवेक उर्फ विक्की सोनवानी पिता राजकुमार सोनवानी 22 वर्ष निवासी वायरलेस कालोनी थाना तारबहार जिला बिलासपुर छत्तीसगढ, हबीब खान पिता नूरखान 32 वर्ष निवासी तालापारा घोडादाना स्कूल के पास थाना सिविल लाइन जिला बिलासपुर छत्तीसगढ, बजरंग कश्यप उर्फ आदित्य पिता सुन्दरलाल कश्यप 24 वर्ष निवासी टिकरापारा डीपी कालेज के पास थाना कोतवाली जिला विलासपुर छत्तीसगढ, शेख मुस्तफा उर्फ मोनू पिता शेख रोशन 25 वर्ष निवासी अशोकनगर सरकंडा डीएलएस स्कूल के आगे थाना सरकण्डा जिला विलासपुर छत्तीसगढ को गिरफ्तार किया गया। एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए पुलिस तस्करों से पूछताछ कर रही है कि उन्हें गांजे की खेप कहां से और कैसे मिली और इसकी सप्लाई कहा होने वाली थी।
