इंदौर में कल से शुरू होगा मेट्रो का सफर, जल्द ही बिना ड्राइवर के दौड़ेगी ट्रेन

इंदौर: शहर में मेट्रो का संचालन कल से शुरू हो जाएगा. इंदौर शहर में मेट्रो कुछ दिनों बाद बिना ड्राइवर के चलेगी. मेट्रो में पहले दिन को छोड़कर बाकी दिन संचालन का सारा ऑपरेशन आधुनिक तकनीक के माध्यम से कंट्रोल रूम से किया जाएगा.असल बात यह है कि इंदौर मेट्रो रेल सेवा बिना ड्राइवर के कंट्रोल रूम से ऑपरेट की जाएगी.

शहर में सबसे आधुनिक रैक के साथ मेट्रो का संचालन जीपीएस सिस्टम जैसी तकनीक के माध्यम से किया जाएगा. गांधीनगर में बने सेंट्रल सर्वर और कंट्रोल रूम में बैठकर तकनीकी अधिकारी मेट्रो के मिनट की ओर गाड़ियों के नंबर से जानकारी रखी जाएगी कि कौन से नंबर की मैट्रो किस स्टेशन ओर कहां पहुंची है. बताया जाता है कि 15 रैक में तीन डब्बे वाली ट्रेन दिन भर में 50 फेरे लगाएगी.
एक बार में 1080 यात्री
मेट्रो का संचालन सुबह 8 बजे से रात्रि 9 बजे तक किया जाएगा. एक बार में 1080 यात्री सफर कर सकते है. मेट्रो को यात्री मिलने के बाद समय में बढ़ोतरी भी संभावित है. मेट्रो में पहले हफ्ते यात्रा करना मुफ्त रहेगा. उसके बाद हर हफ्ते 25, 50, 75 और 100 प्रतिशत किराया देने होगा. मेट्रो के पास भी बनेंगे, जिन पर 50 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी

Next Post

जल संवर्धन के तहत मानव श्रृंखला, जल संरक्षण की ली शपथ

Fri May 30 , 2025
इंदौर: गंगा जल संवर्धन अभियान को लेकर आज सुबह महू नाका चौराहे से रणजीत हनुमान मंदिर तक मानव श्रृंखला बनाई गई।नगर निगान द्वारा जल बचाओ कल बचाओ को लेकर आयोजित मानव श्रृंखला का महापौर पुष्यमित्र भार्गव और जल प्रभारी बबलू शर्मा ने किया। मानव श्रृंखला में बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स, […]

You May Like