कम वसूली को लेकर बैठक में निगम आयुक्त ने जताई नाराजगी

नवभारत न्यूज

रीवा, 4 फरवरी, निगम आयुक्त डॉ0 सौरभ सोनवणे द्वारा निगम सभागार में नगर निगम के राजस्व वसूली के प्रगति के संबंध में अधिकारियों कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक ली गई. उन्होंने जोनवार वसूली की प्रगति की जानकारी ली. निगम आयुक्त ने कहा सप्ताहिक लक्ष्य निर्धारित कर वसूली का कार्य करें, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को चिन्हित कर वसूली करें एवं बड़े बकायादार जो कर जमा नही कर रहे है उन पर तालाबंदी की कार्यवाही की जाय. साथ ही आयुक्त ने निर्देशित किया कि सभी एआरआई अपने वार्ड के बारात घरों से तीन दिवस के भीतर कर जमा कराया जाना सुनिश्चित करें. साथ ही जलकर वसूली की समीक्षा की गई. जिसमें आयुक्त ने टीम बढ़ाकर जलकर वसूली में प्रगति लाने के निर्देश दिए. उन्होने कहा कि वित्तीय वर्ष के अंतिम माह का इन्तजार न करते हुये फरवरी माह में ही अधिक से अधिक कर जमा कराये जाने की कार्यवाही की जाय. साथ ही आयुक्त ने स्पष्ट किया कि कम वसूली करने वाले वार्ड प्रभारियों के द्वारा यदि प्रदर्शन में सुधार नहीं किया तो संबंधित पर कार्यवाही की जाएगी. इसके साथ ही उन्होंने परफॉर्मेंस न सुधारने वालो को वेतन आहरण रोके जाने की बात कही. बैठक में उपायुक्त दीपक पटेल, एमएस सिद्दीकी, सहायक आयुक्त रामनरेश तिवारी, सहायक राजस्व अधिकारी नीलेश चतुर्वेदी, रावेन्द्र सिंह, उपराजस्व निरीक्षक विष्णू लखेरा, शकील अंसारी, उपेन्द्र मिश्रा, बालेन्द्र सिंह एवं सभी राजस्व के कर्मचारी मौजूद रहे.

Next Post

निरंतर प्रयास करने से मिलती है सफलता - डॉ. सतीश कुमार एस

Tue Feb 4 , 2025
*निःशुल्क कोचिंग क्लासेज के छात्र-छात्राओं से कलेक्टर हुए रूबरू सतना /सतना जिले के नवागत कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने कहा है कि सही दिशा में निरंतर प्रयास करने से निश्चित सफलता मिलती है। वे आज इनक्यूबेशन सेंटर सतना में संचालित यूपीएससी और एमपीपीएससी निःशुल्क कोचिंग क्लासेज के छात्र छात्राओं […]

You May Like

Play sound