भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में मंत्रिपरिषद की बैठक के दौरान पंचायतों की वित्तीय निगरानी और ऑडिट व्यवस्था को डिजिटल एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने पर चर्चा ही रही है। दृष्टि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से पंचायत स्तर पर ऑडिट प्रक्रिया को अधिक सरल, प्रभावी और पारदर्शी बनाया जाएगा।
इसके साथ ही पंचायत दर्पण पोर्टल पर ऑनलाइन भुगतान की सुविधा के लिए पेमेंट गेटवे भी शुरू किया जा रहा है।बैठक की शुरुआत वंदे मातरम् के गान से हुई। मंत्रिपरिषद में विभिन्न विभागों के महत्वपूर्ण प्रस्तावों और नीतिगत विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े मुद्दे भी एजेंडे में शामिल रहे।बैठक के दौरान आगामी उपचुनाव को लेकर भी मुख्यमंत्री ने मंत्रियों से राय ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
