तेज रफ्तार कार ने ली दो युवकों की जान

कटनी: एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। यह हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र के कैलवारा बायपास पर शुक्रवार देर रात को हुआ।
बरियारपुर के रहने वाले संतोष यादव (35) और रोहित भूमिया (45) मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार वाहन की तलाश जारी है।

Next Post

एमवाय अस्पताल में अधिष्ठाता का औचक निरीक्षण, विभागों को शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने के निर्देश

Sat Mar 1 , 2025
इंदौर: महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय (एमवायएच) के अधिष्ठाता ने आज फिजियोलॉजी, एनाटॉमी और बायोकेमिस्ट्री विभाग का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित विभागों को अकादमिक गतिविधियों को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। साथ ही एमबीबीएस और पीजी छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने के […]

You May Like

मनोरंजन