लश्कर में नेमिनाथ गिरनार पदयात्रा का भव्य स्वागत

*तोरण द्वारों से सजी सड़कें, पुष्पवर्षा और आरती से गूंजा वातावरण*

ग्वालियर। धर्म की प्रभावना करती हुईं दिल्ली से गिरनार (गुजरात) के लिए जा रही नेमिनाथ गिरनार धर्म पदयात्रा आज लश्कर क्षेत्र में पहुंची। विश्व जैन संगठन द्वारा आयोजित इस अभूतपूर्व यात्रा का लश्करवासियों ने भारी उत्साह और भव्यता के साथ स्वागत किया। यात्रा में चल रहे रथ में विराजित भगवान नेमिनाथ स्वामी की जगह-जगह श्रद्धापूर्वक आरती उतारी गई।

रविवार को यह यात्रा श्री सिद्धक्षेत्र गोपाचल पर्वत से प्रस्थान कर शिंदे की छावनी, फालका बाजार, पाटनकर बाजार, नई सड़क, दाना ओली, महाराज बाड़ा, सराफा बाजार, पारखजी का बाड़ा, हुजरात, नया बाजार होते हुए वीर जैन छात्रावास पहुंची। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर तोरण द्वार और रंगोली सजाकर पुष्पवृष्टि करते हुए यात्रा का रथ और पदयात्रियों का स्वागत किया गया। सायंकाल यात्रा वीर जैन छात्रावास से रवाना होकर चेतकपुरी, सिटी सेंटर होते हुए थाटीपुर जैन मंदिर पर पहुंची।

Next Post

मध्य प्रदेश से चंबल को अलग कर नए राज्य की उठी मांग, 3 राज्यों के 21 जिलों का प्रारूप

Sun Apr 27 , 2025
भिंड। मध्य प्रदेश से चंबल को अलग कर नया राज्य बनाने की मांग उठने लगी है. यह मांग पूर्व विधायक रविन्द्र भिडोसा द्वारा उठाई जा रही है. इससे पहले राष्ट्रीय हनुमान सेना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरसिंह कुमार चौबे ने भी यह मांग उठाई थी, लेकिन इस पर कोई एक्शन […]

You May Like

मनोरंजन