भाई का दोस्त घर आया, युवती की मांग में सिंदूर भरा, दुष्कर्म के बाद शादी से मुकरा

ग्वालियर: शहर के हजीरा इलाके में रहने वाली युवती के साथ उसके भाई के दोस्त ने ही दुष्कर्म किया। जब युवती घर पर अकेली थी, तभी वह घर पर आ गया। युवती की मांग में जबरन सिंदूर भर दिया और बोला कि वह उसे पसंद करता है। शादी करना चाहता है। फिर युवती के साथ जबरन गलत काम किया। इसके बाद दो बार होटल बुलाकर भी दुष्कर्म किया। जब युवती ने उससे शादी करने के लिए कहा तो बोला- शादी नहीं करेगा और अगर किसी से कुछ कहा तो उसे जान से मार देगा। बदनामी कर देगा। युवती चुप रही, फिर वह हिम्मत जुटाकर थाने पहुंच गई। हजीरा थाना पुलिस ने उसकी शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

हजीरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले युवक की दोस्ती गणेश कालोनी में रहने वाले युवक से थी। जब युवक व उसके स्वजन बाहर गए थे, तब वह उसके घर पहुंच गया। यहां उसके दोस्त की 21 वर्षीय बहन अकेली थी। उसकी मांग में उसने सिंदूर भरकर शादी का वादा किया और दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने होटत में ले जाकर दुष्कर्म किया। युवती ने इसके बाद उससे शादी की बात कही तो मुकर गया। उसने कहा कि वह इसी तरह उसका शोषण करेगा, अगर किसी से कुछ कहा तो बदनामी कर देगा। युवती रविवार को थाने पहुंची और एफआईआर दर्ज कराई।
पति के दोस्त ने ही किया दुष्कर्म
पुरानी छावनी इलाके में रहने वाली महिला के साथ भी दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला के पति के दोस्त ने ही दुष्कर्म किया। इंकार करने पर बेरहमी से पीटा। जब आरोपित महिला को पीट रहा था, तभी उसका पति व देवर आ गए। इन लोगों ने आरोपित को पकड़ लिया। पुलिस को सूचना दी और आरोपित को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

Next Post

बीएलए पदाधिकारियों एवं संगठन विस्तार को लेकर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठकें

Tue Nov 18 , 2025
ग्वालियर: कांग्रेस संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से दो महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन हुआ।पहली बैठक डबरा शहर के अवध ग्रीन गार्डन में आयोजित की गई, जिसमें एसआईआर के विषय पर पदाधिकारियों को ट्रेनिंग दी गई।दूसरी बैठक भितरवार विधानसभा के चीनौर ब्लॉक में हुई, जिसमें विधानसभा के सभी बीएलए, […]

You May Like