हर मतदाता मतदान करके लोकतंत्र को सुदृढ़ करने में योगदान दे: कमिश्नर

विजेताओं को किया गया सम्मानित, मतदाता सूची में नाम शामिल कराएं और सभी मतदान करें: कलेक्टर

नवभारत न्यूज

रीवा, 25 जनवरी, भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार रीवा में 15वां राष्ट्रीय दिवस मनाया गया. रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद ने मुख्य अतिथि के रूप में समारोह का शुभारंभ किया. इस अवसर पर कमिश्नर ने कहा कि हमारे देश में लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था है.

यह विश्व की सर्वश्रेष्ठ शासन व्यवस्था है. लोकतंत्र में सबकी जवाबदेही जनता के प्रति होती है. मतदाता ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है. हर पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराकर मतदान करे और लोकतंत्र को सुदृढ़ करने में योगदान दे. मतदान करके हम अपनी इच्छा के अनुसार जनप्रतिनिधि चुन सकते हैं. जनहित के सर्वाधिक कार्य लोकतांत्रिक व्यवस्था में ही होते हैं. हर मतदाता अपने मत का महत्व समझें और मतदान करें इसी उद्देश्य से मतदाता दिवस मनाया जा रहा है. कमिश्नर ने सभी मतदाताओं को शुभकामनाएं दी. शासकीय कन्या महाविद्यालय के सभागार में आयोजित समारोह में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने कहा कि हर पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में नाम शामिल कराए और मतदान करे. मतदाता के रूप में अपने कर्तव्य का हर मतदाता निर्वहन करे. निर्वाचन कार्य की प्रक्रिया मतदाता सूची बनाने से शुरू होती है जो मतगणना पर समाप्त होती है. इस प्रक्रिया को पूरा करने में हजारों अधिकारी और कर्मचारी पूरे मनोयोग से कार्य करके सफल बनाते हैं. रीवा में विधानसभा चुनाव 2023 तक महिला मतदाताओं का अनुपात एक हजार पुरूष मतदाताओं में 888 था. लोकसभा चुनाव में यह बढक़र 916 हो गया है. हमारे बीएलओ और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने सभी लड़कियों और नई बहुओं के नाम शामिल कराकर यह उपलब्धि दी है. समारोह में यमुना प्रसाद शास्त्री नेत्रहीन विद्यालय के विद्यार्थियों ने रोचक मतदाता गीत सुमधुर स्वर में प्रस्तुत किया. मतदाता जागरूकता अभियान में आयोजित निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया. प्रतियोगिता में संतोष कुमार प्रजापति ने प्रथम स्थान, प्रकाश अग्निहोत्री ने द्वितीय स्थान तथा अमन शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. समारोह में मतदाता सूची में शामिल नए मतदाताओं पूर्वी त्रिपाठी, प्रांशु यादव, अतुल, चित्रांश, शिवानी पाण्डेय, निधि वर्मा, मोहम्मद अनीश, अभय चौरसिया, पार्वती साहू, रेशमा अंसारी को मुख्य अतिथि ने ईपिक कार्ड प्रदान किए. समारोह में श्रेष्ठ कार्य करने वाले बीएलओ महेन्द्र श्रीवास्तव, सुरेश यादव, रमाशंकर विश्वकर्मा को सम्मानित किया गया. कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य श्रीमती विभा श्रीवास्तव को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया.

Next Post

गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में आज प्रभारी मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

Sat Jan 25 , 2025
० छत्रसाल स्टेडियम में प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण कर लेंगे परेड की सलामी नवभारत न्यूज सीधी 25 जनवरी। प्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2025 को जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। प्रभारी […]

You May Like