मर्सी होम के बच्चों को कैट ने किए नए कपड़े भेंट

ग्वालियर: ग्वालियर में मर्सी होम को बेहतर बनाने के लिये सामाजिक सरोकार के तहत समाज के विभिन्न लोगों को जोड़कर व्यवस्थाओं को और बेहतर किया जा रहा है। इसी कड़ी में कैट संस्था के जिला अध्यक्ष रवि गुप्ता ने मर्सी होम पहुँचकर मर्सी होम में रह रहे 50 बच्चों को नए कपड़े सिलवाकर भेंट किए। इस मौके पर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, कैट संस्था के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेन्द्र जैन, हिमांशु एवं डॉ. सौरभ खण्डेलवाल सहित मर्सी होम के चिकित्सकगण उपस्थित थे।

कलेक्टर श्रीमती चौहान ने कहा कि ग्वालियर में स्थित मर्सी होम को बेहतर बनाने के लिये जिला प्रशासन एवं समाज के सभी वर्गों को जोड़कर कार्य किए जा रहे हैं। इस पुनीत कार्य में समाज के अनेक लोग आगे आकर मर्सी होम की व्यवस्थाओं में सहयोग के हाथ बढ़ा रहे हैं। इसी कड़ी में सजासेवी श्री रवि गुप्ता ने भी बच्चों के लिये नए कपड़े भेंट करने की अनुकरणीय पहल की है।
ग्वालियर का मर्सी होम और बेहतर हो और यहां पर रह रहे बच्चों को सभी तरह की सुविधायें उपलब्ध हो और अच्छा वातावरण मिले, इसके लिये प्रशासन व समाज के गणमान्य नागरिक मिलकर कार्य कर रहे हैं। इस पुनीत कार्य में सभी का सहयोग भी मिल रहा है।समाजसेवी रवि गुप्ता ने कहा कि मर्सी होम के बच्चों को नई ड्रेस देने का जो कार्य किया गया है वह सामाजिक सरोकार के तहत किया गया है।

समाज के सभी लोगों को इस तरह के कार्यों में आगे आकर सहयोग करना चाहिए। इस मौके पर भूपेन्द्र जैन ने भी मर्सी होम में हर संभव सहयोग करने की बात कही। श्री जैन ने मर्सी होम के बच्चों के लिये शीघ्र ही एक कलर टीव्ही भेंट करने का आश्वासन भी दिया।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने मर्सी होम का निरीक्षण किया और लाइटिंग व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों के लिये तैयार हो रहे भोजन का भी निरीक्षण किया।

Next Post

कार की टक्कर से दो घायल

Sun Jun 21 , 2026
जबलपुर: संजीवनीनगर थाना अंतर्गत चंदन कॉलोनी में शनिवार सुबह कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोग घायल हो गए जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक आशीष चक्रवर्ती निवासी क्रेशर बस्ती कबीरमठ का शनिवार को घर से निकलकर भूकम्प कॉलोनी काम […]

You May Like