
जबलपुर। लार्डगंज स्थित पुलिस क्वार्टर की बिल्डिंग से एएसआई का पुत्र कूद गया जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। प्रारंभिक जांच मेें यह बात सामने आई कि मृतक शराब के नशे में धुत था और बिल्डिंग से कूदने के पहले उसने मां और पत्नी से बहस की थी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को प्रशांत डेहरिया 28 वर्ष निवासी लार्डगंज ने सूचना दी कि उसका बडा भाई निशांत डेहरिया 33 वर्ष बीती रात करीब 12.30 बजे अत्याधिक शराब पीकर घर आया था। उसके पापा सो रहे थे। भाई निशांत मम्मी एवं अपनी पत्नी रिंकी डेहरिया से विवाद कर बहस कर रहा था जिसने मम्मी को धक्का भी दे दिया था। वह करीब 1 से 1.30 बजे के बीच घर आया तो भाई घर के बाहर चला गया। रात लगभग 2.30 बजे तक उसका परिवार जागता रहा। उसका भाई हमेशा शराब पीकर घर मे विवाद करता था इस कारण से हम लोग देखने नही गये थे। शनिवार सुबह उठ कर देखे तो बडा भाई निशांत डेहरिया 56 क्वाटर बिल्डिंग के नीचे पडा था जिसकी मौत हो चुकी थी जिसके दोनों पैरो की ऐडी में खून निकल रहा है जो आत्महत्या की नियत से बिल्डिगं की छत से ऊपर से नीचे कूद गया है निशांत के दोनों पैर क्षतिग्रस्त हो गये थे।
ओमती थाने में पदस्थ है पिता, हर एंगल पर तफ्तीश-
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। टीआई नवल सिंह आर्य ने बताया कि मृतक के पिता ओमती थाने मेंं एएसआई के पद पदस्थ है। मृतक ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस हर एंगल पर तफ्तीश कर रही है जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
