ग्वालियर: डबरा में नवग्रह पीठ प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक बैठक आयोजित की गयी। बैठक में कार्यक्रम स्थल का नक्शा देखकर तैयारियों को अंजाम दिया जा रहा है। रूट चार्ट और पार्किंग की व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई। यह महोत्सव 10से 20 फरवरी तक आयोजित किया जायेगा। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम रूपेश सिंघई ने की।
आयोजन मण्डल के मुकेश गौतम ने कार्यक्रम स्थल का विवरण दिया। 11 से 13 फरवरी तक कथावाचक प्रदीप मिश्रा की कथा होगी। 14 से 16 फरवरी तक कवि कुमार विश्वास कथा श्रवण करायेंगे।17 से 19 फरवरी तक बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री के प्रवचन होंगे।आयोजकों के मुताबिक प्रत्येक दिन 50 से 75 हजार लोग कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचेंगे। जनसैलाब को संभालने के लिये यातायात व्यवस्था और पार्किंग व्यवस्था की जा रही है।
