पटवारियों पर कार्रवाई के विरोध में ऑनलाइन कार्य बंद

बीना। विगत दिवस पटवारी संघ ने मध्य प्रदेश मुख्य सचिव के नाम तहसीलदार अंबर पंथी को ज्ञापन सौंपा। संघ ने चेतावनी दी कि जब तक पटवारियों के विरुद्ध की गई दंडात्मक कार्रवाई वापस नहीं ली जाती, तब तक कोई भी ऑनलाइन कार्य नहीं किया जाएगा।संघ ने बताया कि देवास, आगर मालवा, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, शाजापुर, रतलाम सहित कई जिलों में स्वामित्व, अधिकार अभिलेख निष्पादन और पंजीकरण 2026 के नाम पर पटवारियों की सेवा समाप्ति और निलंबन की कार्रवाई की जा रही है। जबकि स्वामित्व योजना और रजिस्ट्री निष्पादन में आ रही विधिक और व्यावहारिक दिक्कतों से संघ पहले ही शासन को अवगत करा चुका है। इस विरोध में 8 अक्टूबर 2026 से प्रदेश के सभी पटवारी समस्त ऑनलाइन राजस्व कार्यों से विरत रहेंगे और सभी शासकीय व्हाट्सएप समूहों से बाहर रहेंगे।ज्ञापन के दौरान बीना पटवारी संघ अध्यक्ष भरोसीलाल अहिरवार, मोहनलाल सेन, अनिल श्रीवास्तव, जितेंद्र पवार, रेखा चढ़ार सहित तहसील के समस्त पटवारी मौजूद रहे।

Next Post

फौजी होटल के पास कार रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों पर मामला दर्ज

Thu Oct 8 , 2026
सिंगरौली। नवानगर थाना क्षेत्र में कार सवार युवक के साथ रास्ता रोककर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता शेरबहादुर कुशवाहा, निवासी नवानगर, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 8 अक्टूबर 2026 को करीब दोपहर 2:30 बजे अपनी कार से घर जा रहा था। होटल […]

You May Like