22 व्यापारियों के खिलाफ की गई चालानी कार्रवाई

जबलपुर: शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिये नगर निगम प्रशासन तत्परता से कार्य कर रहा है। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश पर सोमवार को संभाग क्रमांक 2 के अंतर्गत रानीताल चौक से मेहता पेट्रोल पंप तक के मुख्य मार्ग पर स्वच्छता अभियान का औचक निरीक्षण स्वास्थ्य अमले के द्वारा किया गया। जिस दौरान व्यापारियों के द्वारा सड़क पर कचरा फैलाया गया और अमनाकर प्रकार की पॉलीथिन का प्रयोग करते पाया गया। इस दौरान 22 व्यापारियों के विरूद्ध चालानी कार्रवाई की गई और 125 व्यापारियों को निरीक्षण के दौरान प्रतिबंधात्मक पॉलीथिन का उपयोग न करने तथा प्रतिष्ठानों के बाहर सड़कों पर कचरा न फैलाने की समझाईश दी गयी।

सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अनिल बारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान 22 दुकानदारों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए 5,000 रुपये का जुर्माना वसूला। इसके साथ ही 125 दुकानदारों को समझाइश दी गई कि वे डस्टबिन का अनिवार्य रूप से उपयोग करें और खाद्य सामग्री को ढककर रखें। कार्यवाही के समय गठित दल के प्रभारी मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक अगस्ते वर्मा, आलोक जोशी, सचिन जैन, संतोष माहौर, अमन चतुर्वेदी, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अनिल बारी सहित सुपरवाइजर मूर्ति, प्रशांत, लक्ष्मण राव, व्यंकटेश और संजय डोनेकर सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

Next Post

दावोस में हेमन्त सोरेन की टाटा स्टील के शीर्ष नेतृत्व से अहम बैठक, 11,000 करोड़ रुपये के निवेश का संकल्प

Tue Jan 20 , 2026
दावोस/रांची, 20 जनवरी (वार्ता)विश्व आर्थिक मंच दावोस के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखण्ड सरकार के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल ने टाटा स्टील के शीर्ष नेतृत्व के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक के दौरान टाटा स्टील ने झारखंड में न्यू एज ग्रीन स्टील टेक्नोलॉजी के तहत कुल 11,000 करोड़ रुपये […]

You May Like