बिलौआ में अम्बेडकर की प्रतिमा खंडित होने पर बबाल

ग्वालियर। बिलौआ में असामाजिक तत्वों द्वारा डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा खंडित कर दी गई। जब अनुयायियों को इसका पता लगा, तो वह आक्रोशित होकर हंगामा करने लगे। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस प प्रशासनिक अफसरों ने तुरंत नई प्रतिमा मंगवाकर उसका अनावरण करवाया, जिससे विवाद टल गया। अन्यथा माहौल बिगड़ सकता था। जानकारी के मुताबिक बिलौआ के जाटव मोहल्ला स्थित पार्क में जब वहां का चौकीदार पहुंचा, तो पार्क में लगी डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा का हाथ टूटा देख चौंक गया। इसका पता लगने पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों सहित भीम आर्मी व अन्य संगठनों के पदाधिकारी वहां पहुंच गए। जो घटना पर आक्रोश जताते हुए आंदोलन की रूपरेखा बनाने लगे। बिलौआ टीआई इला टंडन ने सीनियर ऑफिसर्स को घटना की जानकारी दी तथा स्वयं तत्काल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचीं। जिन्होंने वहां मौजूद प्रदर्शनकारियों से बात करने का प्रयास किया, लेकिन वह कुछ सुनने को तैयार नहीं थे। उनकी मांग थी, कि उक्त कृत्य करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। मौके की नजाकत को भांपते हुए पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई।

*प्रतिमा मंगवाकर करवाया अनावरण*

पुलिस व प्रशासनिक अफसरों द्वारा तत्काल वहां नई प्रतिमा लगवाने का आश्वासन दिया गया। वहीं झांसी से प्रतिमा मंगवाई गई, जिसका रात में ही अनावरण करवाया गया। इसके बाद मामला शांत हो गया।

Next Post

वारदात से पहले दबोचा अवैध हथियारधारी बदमाश

Fri Feb 6 , 2026
ग्वालियर। महाराजपुरा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि गालव सिटी महाराजपुरा के पीछे एक युवक अवैध हथियार लिए हुए खड़ा है। उक्त जानकारी पर महाराजपुरा सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार ने संदिग्ध युवक को धर दबोचा। जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का लोडेड कट्टा जब्त हुआ। […]

You May Like