तीन विषयों में असफल होने पर छात्रा ने जहर खाया, इलाज के दौरान मौत

इंदौर: गांधी नगर क्षेत्र में 12वीं परीक्षा परिणाम के तनाव में एक छात्रा ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी.एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि 18 वर्षीय छात्रा गुरुवार को घोषित हुए 12वीं के परिणाम में तीन विषयों में असफल हो गई थी. इसके बाद वह काफी तनाव में थी.

परिजनों ने उसे समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया. हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका. मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव का पोस्टमार्टम कराया है. छात्रा के पिता कबाड़ का काम करते हैं और परिवार में एक छोटा भाई भी है.

Next Post

मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित है डेढ़ लाख की आबादी वाला खजराना

Sat Apr 18 , 2026
इंदौर :के घनी आबादी वाले खजराना क्षेत्र में सिविल अस्पताल का न होना एक गंभीर समस्या है. वर्षों से लंबित इस मांग के कारण लाखों की आबादी मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित है, जिससे लोगों को दूरदराज के सरकारी या महंगे निजी अस्पतालों पर निर्भर रहना पड़ रहा है. स्थानीय […]

You May Like