सामूहिक दुष्कर्म: बालिकाओं को कांग्रेस विधायक दल से एक-एक लाख मिलेगा

बालाघाट।

बुधवार को बालाघाट आए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िताओं और उनके परिवार से मिलने गांव पहुंचे. जहां उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा के साथ ही गांव की स्थिति को भी आंखो से देखा. गांव से लौटने के बाद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने घटना को दुखद और समाज के लिए कलंक बताते हुए कहा कि यह मामला राजनीति करने का नहीं है, पीड़िताओं को न्याय दिलाने का है. जिस तरह से बालिकाओं के साथ दरिंदगी की गई है, उससे, साफ है कि प्रदेश की कानून व्यवस्था ठीक नहीं है. इस मामले में अब तक पुलिस ने आरोपियो की शिनाख्ती नहीं कराई है, जिसमें हो रही देरी से लगता है कि सरकार, आदिवासियों के साथ नहीं है. उन्होंने बताया कि प्रदेश में 2022 से अब तक, एससी, एसटी समाज के लोगो के साथ 7700 से ज्यादा घटनाएं बलात्कार और हत्याओ की हो चुकी हैं. प्रदेश में लगातार इन वर्गों के साथ असमानता का व्यवहार हो रहा है. प्रदेश में 2024 से अब तक 7250 बलात्कार की घटनाएं हो चुकी है, अर्थात प्रतिदिन 30 बलात्कार की घटनाएं हो रही है. यह और महत्वपूर्ण हो जाता है, जब गृहमंत्रालय स्वयं मुख्यमंत्री के पास हो. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को आखिर गृहविभाग से इतना मोह कैसे है. उन्होंने पूछा मुख्यमंत्री राहत कोष से कब, पीड़िताओं की मदद की जाएगी, यह देखना होगा कि आखिर मुख्यमंत्री राहत कोष का ताला कब खुलेगा. उन्होंने बताया कि विधायक दल की ओर से पीड़िताओं को एक-एक लाख रूपए और व्यक्तिगत उनकी ओर से गांव के सभी 32 परिवारों को 10-10 हजार रूपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी. इसके अलावा नेता प्रतिपक्ष ने पीड़िताओ के गांव में सड़क, बिजली, पानी, किसानों को 12 घंटे बिजली देने और जर्जर स्कूलों को बनाए जाने की बात कही.

Next Post

तस्करी के आरोपी पर लगी रासुका, सेंट्रल जेल भेजा

Thu May 1 , 2025
इंदौर.जिले में गोमांस की तस्करी करने वाले आरोपी इमरान उर्फ खटखट निवासी बंडा बस्ती के खिलाफ पुलिस ने रासुका के तहत कार्रवाई करते हुए इंदौर के सेंट्रल जेल भेज दिया. महू कोतवाली थाना प्रभारी राहुल शर्मा ने बताया कि आरोपी लंबे समय से बाड़े में गोकशी कर मांस की तस्करी […]

You May Like

मनोरंजन