होम-स्टे निर्माण में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने पर सीधी कलेक्टर सम्मानित

सीधी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने होम-स्टे निर्माण में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने सीधी, नर्मदापुरम, आगर, छतरपुर, निवाड़ी, मुरैना, सीहोर और पन्ना सहित 10 जिला कलेक्टरों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री द्वारा सीधी जिले से कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के 37 जिलों में होम-स्टे निर्मित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिलों में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ाने में सहयोग प्रदान करने के लिए 16 ग्राम पंचायतों के सरपंच और डीएटीसीसी सहित संबंधित संस्थाओं के प्रतिनिधियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छिंदवाड़ा समेत अन्य जिलों के होम-स्टे संचालकों से संवाद भी किया।

Next Post

तीन थाना प्रभारियों का स्थानांतरण 

Wed Jun 18 , 2025
सीधी। पुलिस अधीक्षक डॉ. रविन्द्र वर्मा ने सीधी जिले के तीन थाना प्रभारियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया है। स्थानांतरित थाना प्रभारियों में भूपेश बैस सेमरिया से मड़वास, केदार परौहा मड़वास से सेमरिया एवं पुष्पेंद्र सिंह का सेमरिया से सिटी कोतवाली थाना सीधी के लिए स्थानांतरण किया गया है। Facebook […]

You May Like