ट्विशा शर्मा खुदकुशी मामला: हाईकोर्ट ने दिए दूसरे पोस्टमार्टम के आदेश, सास गिरिबाला को नोटिस

जबलपुर। बहुचर्चित ट्विशा शर्मा खुदकुशी मामले में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने शुक्रवार को महत्वपूर्ण आदेश जारी किए। मृतका के परिजनों की याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने ट्विशा शर्मा के दूसरे पोस्टमार्टम की अनुमति प्रदान कर दी है। कोर्ट ने परिजनों को इसके लिए एम्स भोपाल, दिल्ली अथवा जम्मू में से किसी एक संस्थान का चयन करने का विकल्प भी दिया है। आज कोर्ट में राज्य सरकार की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता पेश हुए। मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने मृतका की सास एवं रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को नोटिस जारी किया। ट्विशा शर्मा की मौत के बाद से ही परिजन मामले की निष्पक्ष जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल उठा रहे थे। इसी को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। अब अदालत के आदेश के बाद मामले में नए सिरे से चिकित्सकीय परीक्षण का रास्ता साफ हो गया है।

खुदकुशी मामले में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने शुक्रवार को महत्वपूर्ण आदेश जारी किए। मृतका के परिजनों की याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने ट्विशा शर्मा के दूसरे पोस्टमार्टम की अनुमति प्रदान कर दी है। कोर्ट ने परिजनों को इसके लिए एम्स भोपाल, दिल्ली अथवा जम्मू में से किसी एक संस्थान का चयन करने का विकल्प भी दिया है। आज कोर्ट में राज्य सरकार की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता पेश हुए। मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने मृतका की सास एवं रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को मिली अग्रिम जमानत भी निरस्त कर दी। अदालत के इस फैसले को मामले की जांच में अहम माना जा रहा है। ट्विशा शर्मा की मौत के बाद से ही परिजन मामले की निष्पक्ष जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल उठा रहे थे। इसी को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। अब अदालत के आदेश के बाद मामले में नए सिरे से चिकित्सकीय परीक्षण का रास्ता साफ हो गया है।

.....

Next Post

ट्विशा शर्मा खुदकुशी मामला: मप्र हाईकोर्ट का सख्त रुख, मृतका के पति समर्थ सिंह को ट्रायल कोर्ट में सरेंडर करने के आदेश

Fri May 22 , 2026
जबलपुर। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने बहुचर्चित ट्विशा शर्मा खुदकुशी मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए मृतका के पति समर्थ सिंह को तत्काल प्रभाव से ट्रायल कोर्ट में आत्मसमर्पण (सरेंडर) करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही, अदालत ने आरोपी पति को अपनी अग्रिम जमानत याचिका भी वापस लेने […]

You May Like