पिकअप ने कुचला, नानी की मौत, नातिन घायल

जबलपुर। मझौली थाना क्षेत्र के हटौली में शनिवार शाम एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सडक़ किनारे बस का इंतजार कर रही नानी-नातिन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप दोनों को कुचलते हुए निकल गया। जिसमें नानी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि नातिन गंभीर यप से घायल हो गई।

मझौली पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कटनी की रहने वाली हल्लेबाई चौधरी (55) अपनी नातिन रागिनी (22) के साथ ग्राम हटौली आई थीं। रागिनी की ससुराल हटौली में ही है, जहाँ कुछ दिन रुकने के बाद शनिवार को दोनों अपने घर इमलिया जाने के लिए निकली थीं। दोनों मुख्य सडक़ पर आकर किनारे खड़ी थीं और इमलिया जाने वाली बस का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान पीछे से आ रहे पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 20 जेड एम 3377 के चालक ने लापरवाही और तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हल्लेबाई और रागिनी सडक़ पर आगे की ओर गिर पड़ीं। इससे पहले कि वे संभल पातीं, पिकअप का पहिया उन्हें कुचलते हुए आगे निकल गया। इस दर्दनाक हादसे में हल्लेबाई चौधरी की मौके पर ही सांसें थम गईं। वहीं रागिनी के शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं, जिसे लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतका के शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

बाइकों में भिडंत, तीन घायल

पाटन थाने में शनिवार शाम अनुरोध सिंह ठाकुर 21 वर्ष निवासी खैरी पाटन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका बड़ा भाई अनुराग सिंह ठाकुर 25 वर्ष अपने दोनों दोस्त मानव चौरसिया 22 वर्ष निवासी कटंगी रोड पाटन व मुकेश लोधी 25 वर्ष निवासी फुलर भीटा के साथ मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 जेड एन 9101 से कटंगी रिश्तेदारी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस आ रहे थे। ग्राम मांदा के पास पीछे से आ रही बाइक क्रमांक एमपी 20 एक्स डी 2344 के चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे तीनों को चोटें आ गई।

Next Post

गर्भवती पत्नी को दिया तीन तलाक

Sat Oct 24 , 2026
जबलपुर। हनुमानताल थाना क्षेत्र में गर्भवती पत्नी को उसकी जेठानी के सामने पति ने कथित तौर पर तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हनुमानताल निवासी शबनम बानो ने शिकायत करते हुए बताया कि उसका निकाह 7 […]

You May Like