
भोपाल। कोलार इलाके में शराब की एक दुकान की शिफ्टिंग होने से स्थानीय लोगों ने गुरुवार को इसका विरोध किया. मंदाकिनी चौराहे पर दुकान की शिफ्टिंग होने पर महिला और पुरूष वहां पहुंचे और घंटो तक भजन-कीर्तन किया. इस दौरान पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन लोग दुकान हटाने की मांग करते रहे.
प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि यह रहवासी इलाका है और जहां शराब की दुकान खुली है. वहां से कुछ ही दूरी पर जैन मंदिर है. लोगों ने दुकान का विरोध करते हुए जिला कलेक्टर से मामले में कार्रवाई की मांग की है. इस दौरान स्थानीय नेता भी लोग के बीच में शामिल हुए और दुकान के खोले जाने का विरोध किया. स्थानीय लोगों ने मामले की शिकायत को लेकर कोलार थाना प्रभारी को ज्ञापन भी सौंपा है. लोगों की मांग है कि तत्काल दुकान को हटाने की कार्रवाई की जाए.
