भोपाल, 26 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज शाम इंदौर एयरपोर्ट पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री सिलावट ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अगुवाई में भोपाल में जीआईएस का सफल आयोजन हुआ। इस आयोजन के बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव खजुराहो से इंदौर एयरपोर्ट पहुँच कर उज्जैन के लिए रवाना हुए।
