जल गंगा संवर्धन अभियान में नगर निगम जबलपुर को सम्मान

जबलपुर: राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान में नगर निगम जबलपुर का रहा बेहतर प्रदर्शन रहा है। जल स्त्रोतों के संरक्षण और पुर्नजीवन के लिए किये गये उत्कृष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के द्वारा जबलपुर नगर निगम को खण्डवा में आयोजित मुख्य सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया है। नगर निगम जबलपुर की ओर से उपायुक्त संभव अयाची ने कार्यक्रम में पुरूस्कार प्राप्त किए हैं।

सम्मान समारोह के दौरान म.प्र शासन के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय,प्रहलाद पटेल,विजय शाह,तुलसी सिलावट के साथ अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे। सम्मान समारोह का लाईव प्रसारण प्रदेश के सभी नगर निगमों में किया गया जिसके अंतर्गत जबलपुर में भी लाईव प्रसारण से महापौर जगत बहादुर सिंह ”अन्नूÓ रिंकू विज निगमायुक्त प्रीति यादव मुख्य रूप से जुड़े और जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कार्य करने वाले सभी अधिकारियों,कर्मचारियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनांए दीं। गौरतलब है कि महापौर जगत बहादुर सिंह ”अन्नूÓÓ एवं निगमायुक्त प्रीति यादव के कार्यकाल में एक दर्जन से अधिक पुरूस्कार देश प्रदेश के स्तर पर नगर निगम जबलपुर को प्राप्त हो चुके हैं। इन सब उपलब्धियों के लिए महापौर एवं निगमायुक्त ने संस्कारधानी के नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Next Post

उम्रकैद की सजा चार साल में तब्दील

Tue Jul 1 , 2025
जबलपुर: हाईकोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को दी गई उम्रकैद को 4 वर्ष के कारावास में तब्दील कर दिया। हाईकोर्ट ने पाया कि आरोपी ने यौन शोषण किया है, लेकिन दुष्कर्म नहीं किया। जस्टिस विवेक अग्रवाल व जस्टिस एके सिंह की युगलपीठ ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट में […]

You May Like