मुरैना में सवारियों से भरा ऑटो पलटा, 5 घायल, 2 की हालत नाजुक

मुरैना: पीजी कॉलेज रेलवे स्टेशन के पास आधी रात के करीब सवारियों से भरा एक ऑटो पलट गया। हादसा ऑटो के अचानक एक पत्थर से टकराने के कारण अनियंत्रित होने से हुआ। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। घायलों में दो की हालत नाजुक बनी हुई है। यह हादसा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक की तरफ पीजी कॉलेज के पास हुआ।

सवारियों से भरा ऑटो अचानक पत्थर आने से अनियंत्रित होकर पलट गया। स्थानीय लोगों ने ऑटो को सीधा किया और उसमें फंसे यात्रियों को निकाला। सभी यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए थे, इसलिए स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल में भिजवाया है।

Next Post

अभियान: कांग्रेस जुटाएगी जनता से चंदा, हर विधानसभा में 25 हजार घरों से 100-100 रुपये का मांगेगे सहयोग

Mon Oct 27 , 2025
आशीष कुर्ल भोपाल: मध्यप्रदेश कांग्रेस ने जनता से सीधे आर्थिक सहयोग जुटाने की नई पहल की है। कांग्रेस जल्द ही पूरे प्रदेश में जनसहयोग अभियान चलाएगी, जिसके तहत हर विधानसभा क्षेत्र के 25,000 घरों से 100-100 रुपये का सहयोग लिया जाएगा। यह अभियान 60 दिनों तक चलेगा। साथ ही पार्टी […]

You May Like

मनोरंजन