जबलपुर: मझोली पडुआ पिपरिया में प्रेमी की हत्या के बाद दुखी प्रेमिका द्वारा सुसाइड किए जाने के बाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल तेज कर दी है । पुलिस का दावा है कि युवती के सामने उसके प्रेमी की उसके भाई ने हत्या की थी जिसे वे बर्दाश्त नहीं कर पाई। हालांकि मामले की विस्तृत जांच जारी है। हत्याकांड का आरोपी जेल भेजा जा चुका है ।
विदित हो कि बुधवार दोपहर करीब 1:45 बजे पडुआ पिपरिया में अर्जुन उर्फ अज्जू 24 वर्ष की मयंक सेन ने कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी मयंक सेन के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
आरोपित की बहन साक्षी सेन 20 वर्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पडुआ निवासी श्रीमती मीरा बाई सेन 40 वर्ष ने पुलिस को सूचना दी कि वह कल सुबह काम के सिलसिले में मझोली जाने के लिए तैयार हुई थी। बेटी साक्षी सेन से कई बार अपने साथ चलने को कहा, लेकिन साक्षी ने साथ जाने से मना कर दिया। इसके बाद मीरा बाई अकेले ही बैंक और अन्य कार्यों के लिए मझोली चली गईं। जब वह वापस लौटीं और घर के अंदर पहुंचीं, तो बेटी फांसी पर लटकी मिली थी। थाना प्रभारी नेहरू सिंह खण्डाते ने बताया कि मृतक आरोपी के बहन से प्रेम संबंध थे। होली पर्व पर वे घर के बाहर खड़ा था जिस पर युवती के भाई मयंक की नजर पड़ गई इसके बाद दोनों के बीच में विवाद हुआ था इसके बाद मयंक ने अज्जू पर ताबड़तोड़ कुल्हाडी से वार कर दी थी। युवती और मृतक के बीच में दो साल से प्रेेम संबंध थे। प्रेमी की मौत से दुखी युवती ने अब आत्मघाती कदम उठाया है । पुलिस हर एंगल पर जांच पड़ताल कर रही है।
