ग्वालियर:इंदरगंज थाना अंतर्गत अचलेश्वर मंदिर के पास लावारिस सूटकेस मिलने से बम की अफवाह फैल गई। ग्वालियर में शुक्रवार को अचलेश्वर मंदिर के पास सड़क किनारे पड़े एक सूटकेस में बम होने की अफवाह से हड़कंप मच गया था। लावारिस और संदिग्ध सूटकेस मिलने की सूचना पर पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई।
सूटकेस में बम होने की आशंका पर बीडीएस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। जब सूटकेस को खोला गया तो उसमें कुर्ता पजामा रखे थे। यह घटना अचलेश्वर के पास की है घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। कुर्ता पजामा देख वहां मौजूद लोग भी मुस्कुरा गए ।
