इंदौर: राऊ थाना क्षेत्र स्थित एक होस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही 16 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान पल्लवी पिता रमेश कुमार निवासी बिहार के रूप में हुई है। वह यहां पढ़ाई के लिए किराए के कमरे में रह रही थी।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। परिवारजन घटना को लेकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं।पुलिस मामले की जांच में जुटी है और छात्रा के कमरे से मिले सामान और मोबाइल की जांच की जा रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट हो सके।
