जबलपुर: सिहोरा थाना अंतर्गत धनगवां बायपास के आगे बबलू ढाबा के सामने आज सुबह नौ बजे दो ट्रक में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए।
केबिन क्षतिग्रस्त होने से घण्टों लाश उसमें फंसी रही। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि एक ट्रक खड़ा हुआ था जबकि दूसरा तेज रफ्तार से आया और खड़े ट्रक से टकरा गया था।
