प्रेमी के लिए पति को छोड़ा, उसी ने 8 महीने बाद चाकू से गला काटा

मुरैना: बानमोर के बाणगंगा के जंगल में महिला की हत्या करने वाले तक पुलिस के हाथ पहुंच गए। महिला शादीशुदा और तीन बच्चों की मां है। जिस प्रेमी के लिए पति और ससुराल को छोड़ दिया, उसी प्रेमी ने परेशान होकर निर्दयता से मौत के घाट उतार दिया। आरोपित को पुलिस ने दबोच लिया है।

गौरतलब है कि शनिवार को बानमोर के भूरा डांडा गांव के पास जंगल में स्थित बाणगंगा मंदिर के सुनसान रास्ते में एक महिला का लहूलुहान शव मिला था। महिला का गला चाकू से कटा हुआ था। महिला के माथे, गाल, गर्दन पर चाकू के घाव थे। शव के पास ज्वेलर्स का एक बटुआ मिला। उस पर दतिया, इंदरगढ़ के रमेशचंद सराफ रानीपुरा वालों का नाम लिखा है।
बुजुर्ग महिला ने की मृतका की पहचान
बानमोर पुलिस को इंदरगढ़-दतिया में कोई सुराग नहीं लगा, लेकिन इंदरगढ़ की एक बुजुर्ग महिला ग्वालियर के थाने में पहुंची। अपनी बेटी के गुम होने की बात कही। ग्वालियर पुलिस ने बाणगंगा के जंगल में मिले महिला के शव के फोटो दिखाए, तो बुजुर्ग महिला ने मृतका को बेटी बताया। मृतका का नाम रचना कुशवाह है, जिसकी शादी दतिया के आशीष कुशवाह के साथ हुई थी। आशीष व रचना की दो बेटी व एक बेटा है। कुछ साल पहले से रचना के अवैध संबंध ग्वालियर के लक्ष्मीगंज में रहने वाले लखन कुशवाह से बन गए।
प्रेमी के लिए पति को छोड़ा
लखन के साथ रहने के लिए रचना ने सात-आठ महीने पहले पति को छोड़ दिया। तीनों बच्चों के साथ लखन के साथ रहने लगी। मृतका के हाथ पर एलआर लिखा हुआ टैटू हैं, जो लखन के नाम का है।
जंगल घुमाने के बहाने की हत्या
बानमोर टीआइ अमित भदौरिया के अनुसार रचना से लखन भी परेशान हो गया था। उसने रचना की हत्या की योजना बनाई। शनिवार को घुमाने के बहाने रचना को बानमोर के जंगल में ले गया, जहां चाकू से हत्या कर दी।

Next Post

जेएम फाइनेंशियल एसेट मैनेजमेंट लि. ने राइट्स निर्गम से जुटाए 100 करोड़ रुपये

Sat Apr 5 , 2025
मुंबई, (वार्ता) जेएम फाइनेंशियल एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड ने शुक्रवार को कहा कि उसने राइट्स इश्यू के जरिए 100 करोड़ रुपये की पूंजी जुटाई है। कंपनी की शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार यह पूंजी आंशिक रूप से भुगतान किए गए राइट्स इश्यू के जरिए जुटाई गयी है। विज्ञप्ति में कहा […]

You May Like