
जबलपुर। प्लास्टिक के टब बेचने की आड़ में शराब तस्करी कर वाले आरोपी को चरगवॉ पुलिस ने घुघरी-हीरापुर के जंगल व नहर से लगे रास्ते पर दबिश देकर गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी नवीन खताविया उम्र 26 वर्ष निवासी चांदमारी तलैया घमापुर के कब्जे से 296 पाव देशी शराब जप्त की गई।
