उज्जैन में सोमवार से सड़कों के चौड़ीकरण के लिए शुरू होगी तोड़फोड़ 

उज्जैन। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत उज्जैन शहर में सड़कों के चौड़ीकरण के लिए सोमवार से तोड़फोड़ शुरू होगी। जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम ने एसडीएम एल.एन. गर्ग और निगम आयुक्त आशीष पाठक के नेतृत्व में बियाबानी से तेलीवाड़ा तक क्षेत्रों का निरीक्षण किया। कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा, और अन्य अधिकारियों ने भी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। प्राथमिकता उन सड़कों को दी जाएगी जहां सिंहस्थ के दौरान आगंतुकों और साधु-संतों का अधिक दबाव रहेगा।

गाड़ी अड्डे से वीडी मार्केट- बड़े पुल तक चौड़ीकरण

गाड़ी अड्डे से वीडी मार्केट, तेलीवाड़ा होते हुए छोटी पुलिया तक मार्ग का चौड़ीकरण होगा। जिसकी लंबाई-2.25 किमी होगी। वर्तमान चौड़ाई- 6 से 9 मीटर है। जबकि प्रस्तावित चौड़ाई 15 मीटर है। यहां मकान – 319 है, जो अतिक्रमण की जद में है, धार्मिक स्थल- 11 है, इसकी लागत 2686 करोड़ है। निर्माण की अवधि- 24 माह रखी गई है। वहीं प्रस्तावित चौड़ीकरण वाले क्षेत्रों में खजूरवाली मस्जिद, अब्दालपुरा, जीवाजीगंज से गणेश चौक तक चौड़ीकरण भी किया जाना प्रस्तावित है, जिसमे इसकी लंबाई- 0.85 किमी है।

Next Post

चीन-नेपाल सीमा पर अलर्ट, निगरानी बढ़ा दी गई

Fri May 9 , 2025
चंपावत/नैनीताल, 09 मई (वार्ता) पाकिस्तान से चल रहे तनाव के बीच नेपाल और चीन सीमा पर अलर्ट जारी कर दिया गया है और निगरानी बढ़ा दी गई है। अंतरराष्ट्रीय सीमा की जिम्मेदारी संभाल रहे भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की 36वीं बटालियन के कमांडेंट संजय कुमार, चंपावत के जिलाधिकारी नवनीत […]

You May Like