दो प्लाटों को जोड़कर किया था 2200 सौ वर्गफीट अतिक्रमण
इंदौर: नगर निगम ने आज शहर के पूर्वी हिस्से में अवैध निर्माण करने पर बुलडोजर चलाया. अवैध निर्माण राधिका पैलेस कॉलोनी में किया गया था. यहां दो प्लॉट जोड़कर मकान बनाया गया था.आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देश पर विजय नगर झोन क्रमांक 8 के वार्ड 37 में स्थित राधिका पैलेस कॉलोनी के प्लॉट नंबर 52, 53 पर 4000 वर्गफीट में निर्माण किया गया था. करीब 2200 वर्ग फीट का अवैध निर्माण होने पर निगम द्वारा आज तोड़ने की कार्रवाई की गई.
भवन अधिकारी गीतेश तिवारी ने बताया कि डॉ मनीष भगत ने निर्माण किया था. पूर्व में नोटिस देकर जवाब मांगा गया था, लेकिन संतोषजनक जवाब नही मिलने पर आज रिमूवल की कारवाई की गई. कार्रवाई के दौरान रिमूवल शाखा प्रभारी बबलू कल्याणी, विनीत तिवारी सहित कई कर्मचारी मौजूद थे.
