
ग्वालियर। श्री महाराजा अग्रसेन जी के जयंती महोत्सव के उपलक्ष में श्री करौली बालन पंचायत (श्री गोपाल मंदिर ) नया बाजार द्वारा श्री महाराजा अग्रसेन का चल समारोह निकाला गया। समारोह नया बाजार से प्रारंभ होकर दाल बाजार, पुराना हाईकोर्ट एवं लोहिया बाजार होते हुए नया बाजार स्थित गोपाल मंदिर पर समाप्त हुआ। चल समारोह का पूरे मार्ग में बहुत स्वागत किया गया। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन इकाई मध्य प्रदेश जिला ग्वालियर द्वारा इन्द्रगंज चौराहे पर पुष्पमाला एवं दीप द्वारा पूजा कर प्रसाद वितरण किया गया। चल समारोह में अग्रवाल समाज के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
