दो बाइक की टक्कर में 2 की मौत जसो दुरेहा मार्ग पर हादसा

सतना: जिले के जसो थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात सड़क हादसे में दो बाइक सवार की मौत हो गई। एक व्यक्ति ने कहा मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे की मौत रीवा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार इस हादसे में सुरदहा निवासी धर्मेंद्र कोल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बमुरहिया निवासी रवि कुशवाहा को गंभीर हालत में रीवा के संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, दोनों बाइक चालक अपने-अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान एक मोड़ पर उनकी बाइकों में टक्कर हो गई। राहगीरों ने डायल 112 पर घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने धर्मेंद्र कोल के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। गंभीर रूप से घायल रवि कुशवाहा को नागौद सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर ने रवि की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रीवा रेफर किया। संजय गांधी अस्पताल में इलाज के दौरान रवि की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

चार दिन बाद फिर लुढ़का पारा, रात की ठंड बढ़ी

Thu Dec 11 , 2025
रीवा: उत्तर भारत से आ रही ठंड हवाएं लगातार विंध्य में ठंड को बढ़ा रही है. मंगलवार एवं बुधवार की रात सबसे ठंड रात रही. प्रदेश का सबसे ठंड दूसरा जिला रीवा रहा. उमरिया में जहा न्यूनतम तापमान 4.9 रहा, वही रीवा में 5.8 दर्ज किया गया. दूसरी बार इस […]

You May Like

मनोरंजन